Close Menu
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
      • सर्कुलर / आर्डर
      • रेलवे की निविदा
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • गपशप
      • साक्षात्कार
    • अभिमत
    • मीडिया
      • सोशल मीडिया
      • समाज-संस्कृति
    • संपर्क
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads YouTube Telegram
    Friday, October 23
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
    Rail HuntRail Hunt
    Subscribe
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
      • सर्कुलर / आर्डर
      • रेलवे की निविदा
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • गपशप
      • साक्षात्कार
    • अभिमत
    • मीडिया
      • सोशल मीडिया
      • समाज-संस्कृति
    • संपर्क
    Rail HuntRail Hunt
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • अभिमत
    • गपशप
    • मीडिया
    • समाज-संस्कृति
    Home » फ्रंटलाइन योद्धा होती है नर्सें, कोरोना काल में यह हो गया है साबित
    रेल यूनियन

    फ्रंटलाइन योद्धा होती है नर्सें, कोरोना काल में यह हो गया है साबित

    Railhunt News DeskBy Railhunt News DeskMay 13, 2022
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    • दक्षिण पूर्व रेलवे मजदूर संघ ने अंतर्राष्ट्रीय नर्स दिवस पर रेलवे अस्पतालों की नर्सों को किया सम्मानित

    मनीषा झा, खड़गपुर

    खड़गपुर. दक्षिण पूर्व रेलवे मजदूर संघ की सभी जोनल इकाइयों ने रेलवे अस्पतालों के नर्सों को सम्मानित कर अंतर्राष्ट्रीय नर्स दिवस मनाया. कोरोना काल में नर्सो के योगदानों को याद किया तथा उनको नमन किया गया. ज्ञात हो कि आधुनिक नर्सिंग की जननी फ्लोरेन्स नाइटिंगल के जन्म दिवस पर प्रत्येक वर्ष अंतरर्राष्ट्रीय नर्स दिवस मनाया जाता है. फ्लोरेन्स नाइटिंगल का जन्म 12 मई, 1820 को इटली के फ्लोरेंस में हुआ था. दया व सेवा की प्रतिमूर्ति फ्लोरेन्स नाइटिंगल ” द लेडी विद द लैंप” भी कहा जाता हैं.

    उच्च कुल में जन्मी फ्लोरेन्स ने सेवा का मार्ग चुना. परिवार के तमाम विरोध के बावजूद अभावग्रस्त व गरीबों की सेवा का प्रण लिया. फ्लोरेन्स का सबसे महत्वपूर्ण योगदान क्रीमिया के युद्ध में रहा. इस समय किए गए उनके सेवा कार्यो के लिए ही उन्होंने लेडी विद द लैंप की उपाधि से सम्मानित किया गया. जब चिकित्सक चले जाते थे, तब वह रात के अंधेरे में लालटेन के सहारे घायलों की सेवा के लिए उपस्थित हो जाती थी.

    सबसे पहले इस दिवस की शुरूआत साल 1965 में की गई थी. तब से लेकर आज तक यह दिवस इंटरनेशनल काउंसिल ऑफ नर्सेज द्वारा अंतरर्राष्ट्रीय नर्स दिवस के रूप में मनाया जाता है. खड़गपुर रेलवे मेन अस्पताल में खड़गपुर कारखाना व ओपन लाईन इकाई ने मिलकर नर्सों को पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया. गार्डेनरीच में रेलवे के केंद्रीय अस्पताल के नर्सो को सम्मानित किया. आद्रा डिवीजन के अस्पताल के नर्सो का भी सम्मान पुष्पगुच्छ देकर किया गया.

    इस अवसर पर महामंत्री बलवंत सिंह, जोनल उपाध्यक्ष मनीष चंद्र झा, जोनल उपाध्यक्ष जयंत कुमार, जोनल संगठन मंत्री पी. के. पात्रो, कारखाना सचिव पी. के. कुंडु, अन्य पदाधिकारियों में अभय कुमार ओझा, राजीव चक्रवर्ती, ओमप्रकाश यादव, रत्नाकर साहू, संतोष सिंह, श्यामंत, कौशिक सरकार, शेखर, के. कृष्णामूर्ति, बी. कृष्णा, रवि कुमार, श्रीनू, नीतिन तथा अन्य उपस्थित थे.

    इस अवसर पर कोरोना काल में नर्सो का योगदान को याद किया गया जो आपदा की घड़ी में लगातार फ्रंटलाइनर वर्कर की तरह कार्य किए. महामंत्री बलवंत सिंह ने नर्सों को अंग्रपंक्ति का योद्धा कहा तथा उनके निस्वार्थ भाव से किए जाने वाले सेवाभाव प्रशंसा की.कारखाना सचिव पी. के. कुंडु ने भी नर्सो के योगदान की तहे दिल से सराहना की.

    INDIANRAIL KHARAGPUR DIVISION SERMS SOUTH EASTERN RAILWAY अंतर्राष्ट्रीय नर्स दिवस दक्षिण पूर्व रेलवे मजदूर संघ
    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link
    Previous Articleप्रयागराज मंडल ने एक दिन में 36 लाख रुपये जुर्माना वसूलकर बनाया रिकार्ड
    Next Article रेलवे ने जून से ही बदला कई ट्रेनों का समय, यात्रा करने से पहले जरूर देखे लें टाइम-टेबल
    Railhunt News Desk
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)
    • Instagram

    देश के अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल्स और पत्रकारों का एक ऐसा मंच है, जिसका उद्देश्य रेलवे और परिवहन जगत की खबरों को पूरी विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करना है।

    Related Posts

    गपशप

    दक्षिण पूर्व रेलवे का नया गणित: 7 घंटे का ब्लॉक = 28 घंटे की कछुआ चाल, बंडामुंडा में इंजीनियरों ने रचा इतिहास!

    October 18, 2026
    रेल यूनियन

    दर्दनाक हादसा: वंदे भारत एक्सप्रेस की चपेट में आकर S&T के सीनियर टेक्टीशियन की मौत

    October 10, 2026
    रेल यात्री

    TATANAGAR: जालियांवाला बाग एक्सप्रेस रद्द करने का विरोध, AGM के दौरे से ठीक पहले CGPC की आपात बैठक, आर-पार का अल्टीमेटम

    October 4, 2026
    Latest Posts

    रेलवे में स्वच्छता क्रांति: चेयरमैन सतीश कुमार ने नई दिल्ली स्टेशन पर यात्रियों संग की सीधी बात, 20 ‘स्वच्छाग्रही’ सम्मानित

    October 23, 2026

    रेलवे की सुरक्षा पर झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, रेलवे क्रॉसिंग का बैरियर तोड़ना अब गैर-जमानती अपराध

    October 22, 2026

    शव के साथ घंटों इंतजार! 8 घंटे लेट हावड़ा-नई दिल्ली स्पेशल, गूंजे ‘इंडियन रेलवे हाय-हाय’ के नारे

    October 21, 2026

    TATANAGAR से पुरी के बीच बादामपहाड़ होकर चलेगी नई एक्सप्रेस ट्रेन, रेलवे बोर्ड ने दी मंजूरी

    October 21, 2026

    ECR: धनबाद में जीएम डिंपी गर्ग ने कहा – तीसरी और चौथी लाइन बिछने के बाद ही दिल्ली-बेंगलुरु की सीधी ट्रेनें

    October 20, 2026

    ट्रेन यात्रियों के लिए बड़ा अपडेट: अब काउंटर टिकट पर भी मिलेगा बीमा कवर, 27 अक्टूबर से नया नियम लागू

    October 19, 2026

    रेलवे ट्रैक पर हाथियों का ‘डेरा’, हावड़ा-मुंबई मुख्य मार्ग किया जाम, चार ट्रेनें घंटों खड़ी रही

    October 18, 2026

    दक्षिण पूर्व रेलवे का नया गणित: 7 घंटे का ब्लॉक = 28 घंटे की कछुआ चाल, बंडामुंडा में इंजीनियरों ने रचा इतिहास!

    October 18, 2026

    पुणे जंक्शन पर RPF की साजिश बेनकाब!, यात्री को झूठे केस में फंसाया, कोर्ट ने किया खारिज

    October 17, 2026

    BILASPUR: RPF DG के जाते ही SECR जोन में ध्वस्त हुई व्यवस्था, रणक्षेत्र बना प्लेटफार्म, वेंडरों के दो गुट भिड़े

    October 16, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
    • About Us
    • Advertisement
    • Write for Us
    • Editorial Policy
    • Privacy
    • Cookies Policy
    • Contact Us
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Railhunt Group