Connect with us

Hi, what are you looking for?

Rail Hunt

रेल न्यूज

गोरखपुर स्टेशन पर यात्रियों से अवैध वसूली कर रहे दो फर्जी टीटीई पकड़ाये

गोरखपुर. गोरखपुर रेलवे स्टेशन पर यात्रियों से टीटी बनकर अवैध वसूली कर रहे दो फर्जी टीटीई को स्टेशन अधीक्षक (वाणिज्य) ने पकड़ा. उनके पास से फर्जी पहचान पत्र, फर्जी नेम प्लेट और 5700 रुपये नकद बरामद किये गये हैं. रेल पुलिस ने मनीष कुमार पांडेय निवासी बरईपुर पांडेय, थाना भाटपाररानी जिला देवरिया और रंजीत कुमार निवासी बरइठा, थाना विजयीपुर जिला गोपालगंज के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है. दोनों की पहचान की जांच रेल पुलिस कर रही है. बताया जाता है कि स्टेशन अधीक्षक (वाणिज्य) एसएन द्विवेदी अपनी टीम के साथ 12566 बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में खानपान व यात्री सुविधाओं की जांच कर रहे थे.

तभी उन्होंने दूसरी छोर पर दो टीटी को यात्रियों का टिकट जांच करते देखा. पूछताछ में दोनों ने खुद को लखनऊ मंडल का टीटीई बताया. टीटीई पूरी वर्दी में थे लेकिन नेम प्लेट पर लिखे गए पद नाम आदि गलत थे. एक के वर्दी पर अनुराग कुमार सिंह टीटी तथा दूसरे के वर्दी पर मनीष कुमार पांडेय टीटी लिखा था. टीटीई की जगह टीटी तथा स्टील की जगह प्लास्टिक का नेम प्लेट देख स्टेशन अधीक्षक को शक हुआ. परिचय पत्र मांगने पर पूर्वोत्तर रेलवे गोरखपुर महाप्रबंधक कार्मिक का मुहर लगा परिचय पत्र दिखाया गया. जबकि ऐसा कोई प्रमाणपत्र नहीं दिया जाता है.

नियम के अनुसार हर टीटीई के पास एक्सेस फेयर टिकट (ईएफटी) होता है लेकिन दोनों के पास वह भी नहीं था. दोनों को स्टेशन अधीक्षक अपने कक्ष में लाये और कड़ाई से पूछताछ की. इसके बाद पूरे मामले का खुलासा हुआ. दोनों को रेल पुलिस के हवाले कर दिया गया है. बताया जाता है कि दोनों ने अपना नाम व पता भी गलत बताया है.

Spread the love

अभी अभी

You May Also Like

न्यूज हंट

इमरजेंसी आरक्षण कोटा आवंटन में चल रहे गोलमाल की भी जांच कर रही है सीबीआई ठेकेदार से बकाया 8.50 लाख का लंबित बिल क्लीयर...

आरपीएफ-जीआरपी

Dhanbad : धनबाद के डीआरएम कार्यालय में शुक्रवार को CBI ने छापेमारी की है. छापेमारी में SR DEE (G)  संजीव कुमार को हिरासत में...

आरपीएफ-जीआरपी

दक्षिण पूर्व रेलवे मेंस यूनियन के भोजूडीह ब्रांच का वर्किंग प्रेसिडेंट है रविंद्र कुमार  DHANBAD. सीबीआइ की टीम ने भोजूडीह रेलवे जंक्शन के बंगलोपाड़ा...

न्यूज हंट

डिवीजन के दो TTE मिहिर कुमार और शहजादा खान को मिलती है हावड़ा – बेंगलूरु दुरंतो में लगातार ड्यूटी प्रीमियम लिंक के नाम पर...