Connect with us

Hi, what are you looking for?

Rail Hunt

जोन/बोर्ड/डिवीजन

दक्षिण पूर्व रेलवे देश का दूसरा पूरी तरह विद्युतीकरण करने वाला जोन बना

कोलकाता. दक्षिण पूर्व रेलवे (एसईआर) ने खड़गपुर मंडल के रूपसा-बंगरीपोसी खंड पर काम पूरा होने के साथ ही मार्ग के 100 प्रतिशत विद्युतीकरण के लक्ष्य को हासिल कर लिया है. इस तरह जोन पूरी तरह विद्युतीकृत हो गया है. दक्षिण पूर्व रेलवे के प्रवक्ता के. एस. आनंद ने मीडिया को बताया कि कोलकाता मुख्यालय वाला रेलवे का यह जोन पश्चिम मध्य रेल के बाद अपने मार्ग का पूरी तरह से विद्युतीकरण करने वाला देश का दूसरा जोन बन गया है.

उन्होंने बताया कि विद्युतीकरण कार्य पूरा हो जाने से ट्रेनों के सुगमता से परिचालन में मदद मिलेगी. इससे पहले मार्च 2021 में पश्चिम मध्य रेलवे देश का पहला पूर्ण विद्युतीकरण जोन बनकर सामने आया था. जोन में कोटा-चित्तौड़गढ़ सेक्शन के श्रीनगर से जलंधरि रेलवे स्टेशन तक की 23 किलोमीटर के सेक्शन का 30 मार्च को उत्तर परिमंडल दिल्ली के मुख्य रेल संरक्षा आयुक्त एसके पाठक ने निरीक्षण किया कर 90 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से इंजन दौड़ा कर देखा.

इस तरह देश के रेलवे जोन में दक्षिण पूर्व रेलवे ने पूरी तरह विद्युतीकरण का लक्ष्य हासिल करते हए दूसरे नंबर पर अपना नाम दर्ज कराया है.

 

 

Spread the love

अभी अभी

You May Also Like

जोन/बोर्ड/डिवीजन

नये ज्वाइन टेक्नीशियन में ड्रॉपआउट रेट अधिक, वर्क प्रेशर-मेंटल स्ट्रेस से निपटने में आ रही मुश्किलें  50 परसेंट नए जॉइन करने वाले कुछ माह...

न्यूज हंट

ट्रांसफर-पोस्टिंग की प्रकिया को लेकर लगातार सवालों में घेरे में आ रहा है कार्मिक विभाग नियमों के विरुद्ध सीनियर को ब्रांच लाइन में दी...

न्यूज हंट

PATNA. पूर्व मध्य रेल की स्थापना के 24-25 साल में कुछेक अधिकारी ऐसे रहे हैं जो अपनी पूरी नौकरी पटना-दानापुर और हाजीपुर में ही काट...

रेल न्यूज

NEW DELHI : रेलवे बोर्ड ने अपने सभी ज़ोन को निर्देश दिया है कि वे यह सुनिश्चित करें कि जिन मामलों में व्हील-सेंसिंग सिस्टम...