Connect with us

Hi, what are you looking for?

Rail Hunt

रेल न्यूज

मिजोरम में निर्माणाधीन रेलवे पुल गिरने से 17 मजदूरों की मौत, पीएम ने किया मुआवजे का ऐलान

मिजोरम में बुधवार 23 अगस्त 2023 की सुबह 10 बजे निर्माणाधीन रेलवे पुल गिरने से 17 मजदूरों की मौत हो गई. PTI के अनुसार राजधानी आइजोल से 21 किलोमीटर दूर सायरंग में यह हादसा हुआ है. घटना के समय पुल पर 35 से 40 मजदूर काम कर रहे थे. पुल बैराबी को सायरांग से जोड़ने वाली कुरूंग नदी पर बन रहा था.

मिजोरम के CM जोराम थांगा ने हादसे की तस्वीर और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर की है. इसमें उन्होंने लिखा- प्रशासन रेस्क्यू ऑपरेशन चला रहा है. घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं. पुल में कुल 4 पिलर हैं. वीडियो में देखा जा सकता है कि तीसरे और चौथे पिलर के बीच का गर्डर टूटकर गिरा हुआ है. सभी मजदूर इसी गर्डर पर काम कर रहे थे.

जमीन से पुल की ऊंचाई 104 मीटर यानी 341 फीट है. यानी पुल की ऊंचाई कुतुबमीनार से भी ज्यादा है. तीसरे और चौथे पिलर के बीच का गर्डर 341 फीट नीचे गिरा है. पीएम नरेंद्र मोदी ने आइजोल रेलवे ओवर ब्रिज हादसे में मृतकों के परिजनों को PMMRF से 2 लाख रुपए और घायलों को 50,000 रुपए की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है.

PMO ने ट्वीट कर कहा है कि मिजोरम में पुल दुर्घटना से दुखी हूं. उन लोगों के प्रति संवेदना जिन्होंने अपने प्रियजनों को खोया है. घायल शीघ्र स्वस्थ हों. बचाव अभियान जारी है और प्रभावित लोगों को हर संभव सहायता दी जा रही है. प्रत्येक मृतक के परिजनों को PMNRF से 2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी, वहीं घायलों को 50,000 रुपये दिए जाएंगे.

किसी भी खबर में सूचना अथवा टिप्पणी का स्वागत है, आप अपनी प्रतिक्रिया अथवा सूचना/खबरें मेल railnewshunt@gmail.com या वाट्सएप 9905460502 पर भेज सकते हैं. 

टेलीग्राम चैनल से जुड़े : TELEGRAM/RAILHUNT

वाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें : RAILHUNT

Spread the love

अभी अभी

You May Also Like

न्यूज हंट

इमरजेंसी आरक्षण कोटा आवंटन में चल रहे गोलमाल की भी जांच कर रही है सीबीआई ठेकेदार से बकाया 8.50 लाख का लंबित बिल क्लीयर...

आरपीएफ-जीआरपी

Dhanbad : धनबाद के डीआरएम कार्यालय में शुक्रवार को CBI ने छापेमारी की है. छापेमारी में SR DEE (G)  संजीव कुमार को हिरासत में...

आरपीएफ-जीआरपी

दक्षिण पूर्व रेलवे मेंस यूनियन के भोजूडीह ब्रांच का वर्किंग प्रेसिडेंट है रविंद्र कुमार  DHANBAD. सीबीआइ की टीम ने भोजूडीह रेलवे जंक्शन के बंगलोपाड़ा...

न्यूज हंट

डिवीजन के दो TTE मिहिर कुमार और शहजादा खान को मिलती है हावड़ा – बेंगलूरु दुरंतो में लगातार ड्यूटी प्रीमियम लिंक के नाम पर...