Connect with us

Hi, what are you looking for?

Rail Hunt

रेल न्यूज

तेलंगाना में मालगाड़ी के 11 डिब्बे पटरी से उतरे, आवागमन प्रभावित, 31 ट्रेनें रद्द

प्रतीकात्मक
  • केंद्रीय राज्यमंत्री बंदी संजय ने रेलवे महाप्रबंधक से फोन पर ली जानकारी

Hyderabad. तेलंगाना के पेद्दापल्ली जिले में मंगलवार रात लौह अयस्क ले जा रही एक मालगाड़ी पटरी से उतर गई. इस वजह से रेलवे परिचालन में बाधित हुआ है. 31 ट्रेनें पूरी तरह और 10 से अधिक को आंशिक रूप से रद्द कर दिया गया है. मालगाड़ी कर्नाटक के बेल्लारी से उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जा रही थी. यह घटना करीमनगर और पेद्दापल्ली स्टेशनों को पार करने के बाद राघवपुर के पास कन्नाला रेलवे गेट से थोड़ी दूरी पर हुई. पटरी से उतरने के बाद तेज आवाज के कारण आसपास के गांवों के लोग दुर्घटनास्थल पर पहुंच गए.

मामले की जानकारी होने पर रेलवे कर्मचारी ने उच्च अधिकारियों को सूचना दी. विभागीय अधिकारियों ने इस रूट पर जाने वाली कई ट्रेनों को संबंधित स्टेशनों पर रुकवा दिया. अधिकारियों का मानना है कि 44 बोगियों के साथ जा रही ये मालगाड़ी भारी बारी लोड के कारण पटरी से उतरी है. ट्रेन की बोगियों के एक दूसरे के ऊपर गिरने से उनके बीच के लिंक टूट गए और जगह क्षतिग्रस्त हो गई. दक्षिण मध्य रेलवे (एससीआर) के अधिकारियों के मुताबिक, राघवपुरम और रामागुंडम के बीच मालगाड़ी के 11 डिब्बे पटरी से उतर गए. भारतीय रेलवे के एससीआर डिवीजन ने 10 से अधिक ट्रेनों का मार्ग बदल दिया है. इस समय रेलवे ट्रैक पर मरम्मत का कार्य चल रहा है.

रेलवे सूत्रों ने बताया कि पटरियों को बहाल करने और पलटे हुए डिब्बों को हटाने में घंटों लगने की उम्मीद है. वैगन पटरी से उतरने की जानकारी मिलने पर रेलवे अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंचे और बचाव के उपाय में जुट गए हैं. दुर्घटना के कारण इस रूट पर दो नो अपलाइन और डाउनलाइन की पटरियां क्षतिग्रस्त हो गईं. खाजीपेट-बल्लारशा मार्ग पर कई ट्रेनें रोक दी गईं. चूंकि यह उत्तर-दक्षिण भारत के लिए एक महत्वपूर्ण मार्ग है, इसलिए अधिकारियों ने संबंधित स्टेशनों पर मंगलवार मध्य रात्रि चलने वाली ट्रेनों को रोकने का आदेश दिया है.

जिन ट्रेनों को रद्द किया गया है, उनमें नरसापुर-सिकंदराबाद, सिकंदराबाद-नागपुर, हैदराबाद-सिरपुर कागजनगर, सिकंदराबाद-कागजनगर, काजीपेट-सिरपुर टाउन, सिरपुर टाउन-करीमनगर, करीमनगर-बोधन, सिरपुर टाउन-भद्राचलम रोड, भद्राचलम रोड-बल्लारशा, बल्लारशा-काजीपेट, यशवंतपुर-मुजफ्फरपुर,काचीगुडा-नागरसोल, काचीगुडा-करीमनगर, सिकंदराबाद-रामेश्वरम, सिकंदराबाद-तिरुपति, आदिलाबाद-परली, अकोला-पूर्णा, आदिलाबाद-नांदेड़, निज़ामाबाद-काचीगुडा, गुंतकल्लू-बोधन ट्रेन हैं.

हादसे के कुछ देर बाद संपर्क क्रांति और भाग्यनगर एक्सप्रेस को पेद्दापल्ली स्टेशन पर रोक दिया गया. इससे यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. रेलवे अधिकारियों ने कहा कि ट्रैक की मरम्मत के लिए बुधवार सुबह तक राहत कार्य में जुटकर दोपहर पर पूरा करने की उम्मीद है. हादसे की जानकारी होने पर केंद्रीय राज्य मंत्री बंदी संजय ने रेलवे महा प्रबंधक से फोन पर बात की. तत्काल राहत उपाय करने के आदेश जारी किए हैं और इस मार्ग पर यात्रियों को किसी भी असुविधा से बचने की सलाह दी है. केंद्रीय राज्य मंत्री ने एक बयान में कहा कि अधिकारियों ने बुधवार को शीघ्र ही यातायात को बहाल करने का वादा किया है.

Spread the love

अभी अभी

You May Also Like

जोन/बोर्ड/डिवीजन

• रेलवे बोर्ड का बड़ा फैसला: चिकित्सा परिचर्या नियम (RMAR), 2013 के पैरा 601 (4) में हुआ संशोधन • हार्ट अटैक, दुर्घटना और प्रसव...

आरपीएफ-जीआरपी

मीडिया के सामने दिया बयान, 24 घंटे के भीतर तबादला, अचानक मोदी-शाह को सैल्यूट करने लगे कमांडेंट  AGRA. आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर डिप्टी...

न्यूज हंट

TATANAGAR/CKP. दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर (CKP) रेल मंडल का वाणिज्य (Commercial) विभाग एक बार फिर भेदभावपूर्ण तबादलों और प्रशासनिक विसंगतियों को लेकर सुर्खियों...

आरपीएफ-जीआरपी

वर्दी का रौब पड़ा भारी, स्टेशन मास्टर को केबिन से खींचकर प्लेटफॉर्म पर घसीटा, पीटा, बिना चेन पुलिंग महिला यात्री से 1000 रुपये वसूलने...