Connect with us

Hi, what are you looking for?

Rail Hunt

देश-दुनिया

चक्रधरपुर रेलमंडल के 101 लोको पायलटों का तबादला, पदोन्नति पर बधाई

रेलहंट ब्यूरो, जमशेदपुर

कोरोना के संक्रमण को लेकर रेलवे बोर्ड ने अगले आदेश तक सभी प्रकार के तबादलों पर रोक लगाने का आदेश दिया था. इसके विपरीत चक्रधरपुर रेलमंडल प्रशासन ने 22 मई को 101 लोको पायलटों के तबादलों की सूची जारी की. इसमें सीनियर एएलपी और एएलपी दोनों कैटेगरी शामिल है. बड़ी संख्या में किये गये तबादलों में लोको पायलटों को एक स्टेशन से दूसरे स्टेशन पर भेजा गया है. तबादलों के एवज में लोको पायलटों को कोई भत्ता का भुगतान देय नहीं होगा क्योंकि तबादलों की सूची में यह स्पष्ट किया गया है कि ये तबादले ऑन इंटरेस्ट एक लॉबी से दूसरी लॉबी में किये गये हैं. तबादलों की सूची में राउरकेला, टाटा, चक्रधरपुर, सीनी, डांगुवापोसी, बंडामुंडा, झारसुगुड़ा आदि लॉबी शामिल है.

उधर दूसरी ओर दक्षिण पूर्व रेलवे मेंस यूनियन की आदित्यपुर शाखा ने 24 मई को जारी 52 लोको पायलटों को प्रोन्नति के लिए बधाई दी है. यूनियन ने रेल प्रशासन से मांग की है कि कोविड-19 के संक्रमण को देखते हुए अभी लोको पायलटों को उन स्थानों पर नहीं भेजा जाये जहां मूलभूत सुविधाएं मौजूद नहीं है. इस मौके पर यूनियन के कार्यकारी अध्यक्ष मुकेश सिंह, सचिव डी अरुण ने सभी लोको पायलटों को बधाई देते हुए सेफ्टी नियमों के साथ काम करने की सलाह दी है.

लोको पायलटों की जारी की गयी तबादला सूची 

Spread the love
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

अभी अभी

You May Also Like

जोन/बोर्ड/डिवीजन

IRSTMU अध्यक्ष ने PCSTE से मिलकर जतायी चिंता, कर्मचारियों की परेशानी को किया साझा रिस्क एवं हार्डशिप अलाउंस के साथ आठ घंटे के ड्यूटी...

रेल यूनियन

आयोजन स्थल पर मुख्य निंयंत्रक ने लगाया गया ताला, नहीं होने दिया गया शैक्षणिक कार्यक्रम  सेफ्टी मीटिंग और कर्मचारी सम्मान समारोह रोकने से उत्तर...

आरपीएफ-जीआरपी

KHARAGPUR. दक्षिण पूर्व रेलवे के खड़गपुर मंडल के मेचेदा रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ कांस्टेबल प्रभु यादव ने आज सुबह अपनी त्वरित सोच और साहस...

आरपीएफ-जीआरपी

ROURKELA. चक्रधरपुर रेलमंडल के राउरकेला-बंडामुंडा यार्ड में चोरों ने खड़ी दो ट्रैक रिलेयिंग ट्रेन (टीआरटी) से करीब 80 मीटर कॉपर केबल चोरी कर ली है....